बीरपुर: नौला पंचायत में सहयोग शिविर में 22 आवेदन प्राप्त हुए
वीरपुर प्रखंड की नौला पंचायत सरकार भवन में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे से आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक राशन कार्ड एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित थे। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया।