*BNMU के पूर्व कुलपति डॉ. महावीर प्रसाद यादव को पुण्यतिथि पर किया गया याद, योगदान को अधिकारियों ने सराहा**
मधेपुरा स्थित बीएन मंडल विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्वविद्यालय के पांचवें कुलपति रहे डॉ. महावीर प्रसाद यादव की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. महावीर प्रसाद यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। पूर्व कुलपति प्रो. आरकेपी रमण, कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह और पूर्व परीक्षा नियंत्रक सह कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने सबसे पहले प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Bihar, India | Aug 14, 2026