बिंदकी: चांदपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को घायल कर किया गिरफ्तार, भाग रहे तीन अन्य बदमाश भी पकड़े गए
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर पुलिस द्वारा बुधवार की भोर पहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरी नहर पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ की गई। जिसमें दो बदमाश घायल तथा गिरफ्तार हुए। जबकि भाग रहे तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से तीन तमंचा व दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे कानूनी कार्रवाई की।