पटियाली: पटियाली में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की बैठक, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
पटियाली में डीसी गार्डन में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। केंद्रीय ऑब्जर्वर विजय जांगिड़ ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता की समस्याएं उठाने का आह्वान किया। पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यवान, प्रदेश ऑब्जर्वर ओमकार सिंह ने सुझाव दिए। नए जिलाध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य को कहा।