बुधवार को नापासर और लूणकरणसर के दौरे पर रहेंगे खाद्य मंत्री श्री गोदारा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा बुधवार को लूणकरणसर और नापासर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
श्री गोदारा प्रातः 10:30 बजे नापासर में भैरूंजी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए चुंगी चौकी तक सीसी सड़क निर्माण का लोकार्पण करेंगे। 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क पर 2 करोड़ 98 लाख रुपए हुए हैं। दोपहर 2 बजे लूणकरणसर नगर पालिका के प्राइवेट बस स्टैंड में 27 लाख रुपए की लागत से तैयार हाई मास्क लाइटें क्षेत्र को समर्पित करेंगे।
Bikaner, Bikaner | Aug 18, 2026