राजपुर: राजपुर के खेल मैदान में मवेशियों का कब्जा, खिलाड़ियों की जगह आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का खतरा
बलरामपुर जिले के राजपुर में खेल मैदान अब खिलाड़ियों के बजाय आवारा मवेशियों का अड्डा बनता जा रहा है। शाम होते ही मैदान में मवेशियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे यहां खेलने और टहलने आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मैदान में घूमने वाले कुछ मवेशी कई बार हिंसक भी हो जाते हैं, जिससे बच्चों, खिलाड़ियों और मॉर्निंग-ईवनिंग