गुण्डरदेही: गुंडरदेही में धूमधाम से मनाया गया हरेली पर्व, गेडी चढ़कर बच्चों से बड़ों तक ने लिया आनंद
गुंडरदेही। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक एवं प्रमुख कृषि पर्व हरेली गुंडरदेही क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अच्छी फसल व खुशहाली की कामना की। हरेली पर्व के अवसर पर गांवों में पारंपरिक गेडी खेल का भी खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक ने गेडी पर चढ़कर पारंपरिक खेल का आनंद लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली।