भादरा: राजकीय अवकाश में गैर-आपातकालीन शिविरों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया
भादरा। पटवार संघ, कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति व ग्राम विकास अधिकारी संघ की संयुक्त सहयोग समिति ने राजकीय अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन अभियानों व शिविरों के बहिष्कार का निर्णय लिया। शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवकाश में कर्मचारियों पर कार्य का दबाव नहीं बनाने की मांग की।