जांजगीर: कलेक्टर महोबे ने किसानों को फसल चक्र बदलने के लिए जागरूक किया, मूंग, उड़द, चना और अरहर की खेती अपनाने की अपील की
जांजगीर-चांपा के किसानों को पारंपरिक धान की खेती के साथ दलहन, तिलहन और अन्य लाभकारी फसलों से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।