Public App Logo
राष्ट्रीय गीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन सिंगरौली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सिंगरौली जिला मुख्यालय के अन्तर्गत अंबेडकर चौक तुलसी मार्ग से मस्जिद तिराहे तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्रीय गीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता की भावना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रगीत के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैंडल मार्च के माध्यम से भाजपा ने राष्ट्रगौरव, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संदेश दिया। कैंडल मार्च में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर डॉ. राजेंद्र मेश्राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय , पूर्व सीडा अध्यक्ष दीलिप शाह , भारतीय जनता युर्वा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार , जिला महामंत्री विक्रम सिंह , मंडल अध्यक्ष मातृ शाक्तियाँ सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। - Singrauli News