गोरखपुर: भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, गरीबों का होगा मुफ्त इलाज: जनता दर्शन में गरज कर बोले CM योगी, सबकी समस्याओं का होगा इलाज
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में लगातार दूसरे दिन सीएम ने करीब 150 लोगों की समस्याएं बहुत ही आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।सीएम ने सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सख्त लहजे में कहा कि राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में बिना किसी देरी के त्वरित निस्तारण किया जाए।