सिरसागंज: सिरसागंज में 10 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, 1.79 लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद
फिरोजाबाद के सिरसागंज में 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिरसागंज पुलिस ने शनिवार घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 1 लाख 79 हजार 500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।