कुर्था: कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने गांधी-शास्त्री जयंती समारोह में लिया भाग
Kurtha, Arwal | Oct 2, 2026 कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा शुक्रवार को विहार पब्लिक स्कूल में आयोजित गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह में शामिल हुए। विधायक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।