Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महर्षि अरविंद महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन खुशी प्रथम, अनन्या द्वितीय और भावना तृतीय रहीं मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद जिला भिंड के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर आशाराम सगर एवं नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना डॉक्टर विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व और निर्देशन में आयोजित इस रांगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय भावनाओं से अभिप्रेरित रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों की कलात्मक अभिरुचि को निखारने के लिए और राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़ने के लिए किया गया। मध्य प्रदेश शासन ने समस्त महाविद्यालय को यह निर्देशित किया है कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अभियान के अंतर्गत कुमारी श्रुति शर्मा, सहायक प्राध्यापक गणित, तथा डॉ शिवानी सिंघई, अतिथि विद्वान के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉक्टर लता दनेलिया, श्री सचिन दोहरे एवं डॉक्टर के के थापक रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #भिण्ड #Bhind

18 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित

प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। 

एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से चम्बल नदी में फंसे हुए स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुरैना जिले के नगरा थानांतर्गत चापक घाट से स्टीमर के माध्यम से यात्री और कांवड़िए जल चढ़ाने आगरा जा रहे थे। स्टीमर में पर्याप्त डीजल नहीं होने के कारण यह चंबल नदी के तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर और तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस बल और एडीईआरएफ की संयुक्त कार्यवाही में काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को अटेर क्षेत्र मे रोक लिया गया और रस्सों से बांध कर किनारे तक लाया गया। एसडीएम अटेर ने बताया कि स्टीमर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 64 यात्री सवार थे और 33 मोटरसाइकिल लदी हुई थीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बसों में बैठाकर नगरा के लिए रवाना किया गया है। डीजल की व्यवस्था कर स्टीमर भी रवाना कर दिया गया है। गंभीर लापरवाही के चलते स्टीमर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप

#bhindnews 
#news 
#viralvideos 
#livenews 
#viral

भिण्ड ब्रेकिंग, चम्बल नदी को पार कर रहे स्टीमर की पेट्रोल खत्म, मचा हड़कंप #bhindnews #news #viralvideos #livenews #viral

Bhind Nagar, Bhind | Aug 16, 2026