कटघोरा: छुरी में एकलव्य छात्रों का गुस्सा फूटा, बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कोरबा-कटघोरा मार्ग पर किया चक्काजाम
Katghora, Korba | Aug 13, 2026 कोरबा जिले में स्कूली छात्रों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर उतर आया है।छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को स्कूल की बदहाल व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।छात्रों के आंदोलन के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।