छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छतरपुर के छत्रसाल चौक स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।