Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

महादलित समुदाय की किशोरियों के बीच सखी वार्ता एवं MHM किट वितरण एवं नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट (DHEW) द्वारा अररिया जिला के चौरी पंचायत के पंचायत भवन में महादलित समुदाय में संचालित किशोरी समूहों की सक्रिय सदस्य एवं किशोरियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management–MHM) किट वितरण एवं नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत चौरी, पकड़ी एवं धर्मगंज की लगभग 50 से ज्यादा किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट (DHEW) के कर्मी,महिला पर्यंवेक्षिका, विकास मित्र,सेविका, पंचायत प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित एवं स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने समुदाय में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, मिथकों एवं भ्रांतियों से बचाव तथा स्वच्छता सामग्री के सुरक्षित उपयोग एवं निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी पात्र किशोरियों के बीच MHM किट का वितरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने किशोरियों से नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने, शिक्षा जारी रखने तथा अपने समुदाय की अन्य किशोरियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बाल विवाह, कौशल प्रशिक्षण लैंगिक हिंसा, साइबर सुरक्षा आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी।

Raniganj, Araria | Jul 27, 2026

MORE NEWS