कटोरिया: भादो के अढ़ैया मेला: कटोरिया के कांवरिया पथ पर कांवरियों का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंज
Katoria, Banka | Sep 27, 2026 भादो के अढ़ैया मेला को लेकर रविवार को कटोरिया समेत आस-पास क्षेत्र के कांवरिया पथ पर आस्था का जनसैलाब देखा गया। सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबाधाम जा रहे हजारों कांवरिया बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। इस दौरान बोल बम के जयकारे से संपूर्ण क्षेत्र गूंजता रहा।