कटोरिया: सीएम के निर्देश पर बोड़ा गांव में वज्रपात से मृत तीन महिलाओं के आश्रितों को मिला मुआवजा
Katoria, Banka | Aug 12, 2026 सूईया थाना क्षेत्र के बोड़ा गांव में बीते मंगलवार को वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत हो गयी थी। घटना को लेकर बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर जिला प्रशासन बांका द्वारा तीनों मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि का चेक दिया गया।मौके पर बेलहर विधायक मनोज यादव,एसडीएम राजकुमार समेत अन्य मौजूद थे।