कटंगी: कांग्रेस युथ विंग की बैठक: पूर्व सांसद बोधसिंह भगत बोले, '24 घंटे में 1 घंटा पार्टी को दें, शोषितों के साथ खड़े हों'
युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कॉलेज चुनाव की रणनीति तय करने के लिए रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नीरज हीरावत के आवास पर दोपहर 3 बजे हुई। इसमें कांग्रेस नेता पूर्व सांसद बोधसिंह भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में युवाओं की समस्याओं, संगठन विस्तार और छात्र राजनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की ग