सिमडेगा: केलाघाघ को इको-टूरिज्म सेंटर बनाने की तैयारी, रॉक क्लाइंबिंग का भी सर्वे
गुरुवार को शाम 4 बजे सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने बताया कि केलाघाघ को इको-टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। वन विभाग के साथ डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। पहाड़ी पर रॉक क्लाइंबिंग की संभावनाओं का सर्वे भी कराया जा रहा है। पहुंच पथ की मरम्मत और सौंदर्यीकरण पर भी प्रशासन का फोकस है।