टाटीझरिया: टाटीझरिया के गोधिया में 24 हाथियों ने मक्का, गन्ना, सब्जियां रौंदी, ग्रामीण दहशत में रतजगा को मजबूर
टाटीझरिया के गोधिया में 24 हाथियों का उत्पात: मक्का, गन्ना और सब्जियां रौंदी, दहशत में रतजगा करने को विवश ग्रामीण। टाटीझरिया प्रखंड के गोधिया में 24 हाथियों के झुंड ने बीते रविवार की रात भारी उत्पात मचाया है। हाथियों ने गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतों और बारियों में लगी फसलों को पूरी तरह रौंदकर बर्बाद कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों में भय व्याप्त है।