मुंगावली: अर्रोन गांव में ताश से जुआ खेलने पर पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया
सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अर्रोन गांव से पुलिस ने ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को मंगलवार को शाम लगभग 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि अर्रोन गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची।