मिर्ज़ापुर: मडगुड़ा गांव के प्रधान ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मडगुड़ा गांव के ग्राम प्रधान भारत प्रसाद निषाद ने शुक्रवार की सुबह 11:00 एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया है कि मैं विंध्याचल के अमरावती चौराहे पर था इसी दौरान नागेंद्र निषाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेरे ऊपर लाठी डंडों से हमला कर मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब भीड़ इकट्ठा हुई तो जान से मारने की धमकी देते हुए भागे