पाटी: पूर्व कैबिनेट मंत्री पटेल ने ग्राम भुरवानी और उबादगढ़ वाड़ीफलिया मार्ग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Pati, Barwani | Jul 28, 2026 बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भुरवानी से उबादगढ़ वाड़ीफलिया व उबादगढ़ वाड़ीफलिया से रोसर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बाइक से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरे मार्ग का गहनता से स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए।