महसी: शारदीय नवरात्रि को लेकर खैरीघाट थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
खैरीघाट थाना परिसर में गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और धार्मिक आयोजन समितियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी ने पूजा-पंडालों, जुलूसों एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।