अमरिया: अमरिया क्षेत्र में देर रात गांव में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
अमरिया क्षेत्र के धुंधरा गांव में बीती देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के पास पहुंच गया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन दरोगा शैलेंद्र यादव, कौशैंद्र यादव के साथ वनकर्मी बेनी राम और रामौतार के साथ मौके पर पहुंचे।