पिंड्रा: चोलापुर में सीसीटीवी लगवाने पर दंपत्ति से विवाद, जान से मारने की धमकी और अश्लीलता का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियरडीह गांव में सीसीटीवी लगवाने पर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक दंपत्ति से गाली गलौज जान से मारने की धमकी और उनके सामने अश्लील हरकतें की जाने का आरोप लगा है। पीड़िता ममता यादव ने इसकी शिकायत चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम से किया। पुलिस ने इस मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।