सिरोही: सिरोही में 28 क्विंटल 67 किलो 658 ग्राम मादक पदार्थ किया गया नष्ट
Sirohi, Sirohi | Aug 13, 2026 जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 11 प्रकरणों में जब्त 28 क्विंटल 67 किलो 658 ग्राम मादक पदार्थ का निस्तारण किया। पिंडवाड़ा की एक सीमेंट फैक्ट्री में मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। जिला स्तरीय औषधि व्यसन समिति की निगरानी में हुई कार्रवाई में डोडा पोस्त, गांजा एवं नशीली टैबलेट्स का नष्टीकरण किया गया।