छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भिलाई के ग्राम करंजा से ग्रामीणों के साथ निकली एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों पर सुनसान मार्ग पर बाइक सवार अज्ञात युवक ने तेजाब फेंक दिया।
इस कायरतापूर्ण हमले में महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है, वहीं दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नंदिनी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार हमलावर की तलाश में जुटी हुई है।
#DurgNews #Chhattisgarh #CrimeNews #AcidAttack #BhilaiNews #KanwarYatra #PoliceInvestigation #BreakingNews #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Aug 18, 2026