इस्लामपुर: पीएम श्री +2 हरिबाग उच्च विद्यालय ढेकवाहा सरैया में छात्रों को दिलाई नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा
पीएम श्री +2 हरिबाग उच्च विद्यालय ढेकवाहा सरैया में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय प्रजापति विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया गया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाते हुए नैतिकता और अच्छे संस्कारों का पाठ पढ़ाया गया।