रातू: रातू में विश्व आदिवासी दिवस पर निकला विशाल जुलूस,
संस्कृति और पहचान बचाने का लिया संकल्प, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
Ratu, Ranchi | Aug 10, 2026 विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को रातू की सड़कों पर आदिवासी एकता और सांस्कृतिक चेतना का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों युवक-युवतियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हुए। हाथों में पारंपरिक प्रतीक और चेहरे पर अपनी पहचान का गर्व लिए लोगों ने रातू के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। जुलूस में उमड़ी भीड़ ने पूरे