बिहारीगंज: कांवरियों से भरी मैजिक ने बालक को टक्कर मारी, एक किमी आगे पलटी, तीन गंभीर
बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर विशनपुर मध्य विद्यालय के समीप कांवरियों से भरी मैजिक ने 13 वर्षीय कार्तिक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रहा वाहन करीब एक किलोमीटर आगे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में कार्तिक के अलावा गीता देवी और अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को बिहारीगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया