*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रचार को लेकर डीएम ने सोलर रथ को दिखाई हरी झंडी, सेवा सेतु शिविर का किया निरीक्षण*
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सौर ऊर्जा एवं योजना के लाभों की जानकारी देगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सोलर सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।
स्वच्छता अभियान के तहत किया पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने "स्वच्छता में सहभाग" थीम के अंतर्गत विद्युत कार्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
3 किलोवाट सोलर प्लांट का किया निरीक्षण
इसके बाद जिलाधिकारी ने सिमराही निवासी रंजीत कुमार के घर स्थापित 3 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और इसे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण बताया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता राघोपुर धनंजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बीरपुर विनय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राघोपुर सत्येंद्र प्रसाद सिंह, अंचल अधिकारी राघोपुर रश्मि प्रिया,फिंगलास पंचायत के मुखिया प्रकाश यादव सहित प्रमंडल के सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, सुपरवाइजर, लाइनमैन एवं वेंडर उपस्थित रहे।
Supaul, Supaul | Oct 2, 2026