मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज की जनसमस्याओं पर प्रखंड प्रमुख ने उपायुक्त को मांग-पत्र सौंपा, कई विकास योजनाओं की मांग की
मोहम्मदगंज प्रखंड प्रमुख अर्चना देवी ने गुरुवार को पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, पर्यटन और सड़क निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।