कृषक हित मे बीज, उर्वरक, कीटनाशी एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित*
कटिहार, 18 अगस्त 2026।
किसानों की सुविधा एवं कृषि विभाग से संबंधित बीज, उर्वरक, कीटनाशी एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार राजीव कुमार द्वारा जिला कृषि कार्यालय, कटिहार में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
नियंत्रण कक्ष के माध्यम से किसानों द्वारा बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी की उपलब्धता, अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत अथवा जबरन अन्य कृषि उपादानो की टैगिंग से संबंधित शिकायतों के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के माध्यम से जाँच कराकर जाँचोपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नियंत्रण कक्ष मे प्रतिनियुक्त कर्मियों से किसान भाई अपनी शिकायत अथवा समस्या के निराकरण हेतु दूरभाष संख्या 06452-239511 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नियंत्रण कक्ष का समय:
पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
कार्यालय का पता:
जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार
संयुक्त कृषि भवन, TV Tower Road,
मिरचाई बाड़ी, कटिहार (बिहार)
जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार ने जिले के सभी किसान भाईयो से अपील की है कि कृषि विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। विभाग द्वारा किसानों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
@topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Aug 18, 2026