किशनगंज: छतरगंज में बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान, छात्र-छात्राओं को आवागमन में हो रही दिक्कत
किशनगंज तहसील की ग्राम पंचायत छतरगंज के अंतर्गत आने वाले गांवों में बदहाल रास्तों से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आने-जाने वाले दोनों प्रमुख रास्तों की स्थिति खराब है। रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या बनी हुई है।