1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एडीएम ईस्ट का पीए, जयपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी की बड़ी कार्यवाही।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर।राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा के निजी सहायक पीए मुकेश कुमार चौधरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बकाया बिल पास कराने और फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
#jaipur #vdn #chittorgarh #trending #news