संजय चंद्रा के जन्मदिन पर गरीबों में बांटे फल
#बरेली। #शिवसेना के #वरिष्ठ #जिला #उपाध्यक्ष एवं राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संजय चंद्रा के जन्मदिन के अवसर पर स्टेशन और हनुमान मंदिर क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए गए। समर्थकों ने उनके जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में संजय चंद्रा के मित्र विनोद राजपूत ने कहा कि जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा करने से खुशी मिलती है। उन्होंने अपने मित्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारी दुआ है कि संजय चंद्रा हजारों साल जिएं और इसी तरह समाज की सेवा करते रहें।”
इस दौरान जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संजय चंद्रा के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
बाइट : विनोद राजपूत, मित्र
#Bareilly #news #live
Bareilly, Bareilly | Oct 4, 2026