सहजनवा: छिनैती करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, सहजनवां पुलिस ने पीली धातु का लॉकेट और नकदी की बरामदगी की
सहजनवां पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए अभियुक्त के पास से छीना गया पीली धातु का एक लॉकेट और ₹3,470 रुपये नगद बरामद हुए हैं।मामला 25 अगस्त 2026 का है, जहाँ अभियुक्त ने एक महिला के कान का झुमका और मंगलसूत्र का लॉकेट छीनकर फरार हो गया था।