सकरा: ढोली रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात विक्षिप्त महिला ने एक पुत्र को दिया जन्म, वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के ढोली रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात विक्षिप्त महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया है। इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से विभिन्न सोशल मीडिया पर विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगो का कहना है कि विक्षिप्त महिला करीब एक साल से इधर उधर भटक रही थी। सुबह में रेलवे स्टेशन पर उसने एक पुत्र को जन्म दिया।