Public App Logo
हल्द्वानी की सड़कों पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग, वीडियो वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस का एक्शन हल्द्वानी की सड़कों पर बाइक सवार कुछ युवकों का हाथों में बेल्ट लहराकर सरेआम हुड़दंग करने और लोगों में डर का माहौल पैदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 02 नाबालिगों को संरक्षण में लेकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए 02 वाहनों को भी सीज किया है। नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरेआम गुंडागर्दी, हुड़दंग और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से कानून का सम्मान करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, क� - Haldwani News