चायल: शिवशक्ति धाम में पतंजलि योग समिति ने योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
शिवशक्ति धाम में पतंजलि योग समिति की निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग कक्षा के तहत विशेष प्रशिक्षण प्राप्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, ऊधौ श्याम केसरवानी व श्यामबाबू केसरवानी को सहयोग शिक्षक प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी विकास कुमार गुप्ता के सानिध्य में तहसील प्रभारी रंजीत जायसवाल ने सम्मान किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे!