अररिया: स्वतंत्रता दिवस पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में शान से लहराया गया तिरंगा
Araria, Araria | Aug 15, 2026 शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुबह से ही स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।