औरंगाबाद के देव के पाताल गंगा में बनेगा मेडिकल कॉलेज, महंत ने सिविल सर्जन के नाम की जमीन की रजिस्ट्री।
औरंगाबाद जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देव प्रखंड के प्रसिद्ध पाताल गंगा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
पाताल गंगा के महंत आदित्या ब्रह्मचारी द्वारा सिविल सर्जन, औरंगाबाद के नाम से 12 एकड़ 43 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, सिविल सर्जन औरंगाबाद, सदर एसडीएम गौरव सिंह,राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद अब क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। अब बड़ी बात यह है कि कॉलेज के लिए जमीन की रजिस्ट्री तो हो गई, अब देखना होगा कि इसका शिलान्यास कब होता है और बनकर कब तक तैयार होता है, ताकि जिले के लोगों को समुचित इलाज की सुविधा मिल सके।
इस मेडिकल कॉलेज के बनने से औरंगाबाद सहित आसपास के जिलों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा और इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
Rafiganj, Aurangabad | Oct 6, 2026