सुंडला में शिवम बस का उद्घाटन, चंबा से सीधे हरिद्वार जाएगी बस
सुंडला (चंबा)। सुंडला में भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर ने नई शिवम बस का उद्घाटन किया। यह बस चंबा से सीधे हरिद्वार तक चलेगी। बस सेवा शुरू होने से चंबा व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हरिद्वार आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
बस मालिक किशोरी लाल ने नई बस सेवा शुरू की है। इस सेवा से यात्रियों को सीधा परिवहन संपर्क मिलने की उम्मीद है।
Suneel Pahadi ✍️
Pahadi News #volvo #amitthakur
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026