डिंडौरी: शहपुरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष से जमीन विवाद के चलते मीशाबंदी ने तहसीलदार से नहीं कराया सम्मान , जताई नाराजगी
शहपुरा नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष से जमीन विवाद के चलते मीशाबंदी जय नारायण साहू ने घर पहुंचे तहसीलदार और प्रशासनिक अमला से सम्मान नहीं कराया । दरअसल भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मीशाबंदी का जमीनी विवाद चल रहा है । राष्ट्रीय त्योंहार के चलते तहसीलदार मीशाबंदी के घर सम्मानित करने पहुंचे लेकिन मीशाबंदी की नाराजगी के चलते प्रशासनिक अमला बिना सम्मान किया वापस लौटा ।