भोपाल के व्यापारियों की प्रमुख मांगें
भोपाल के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से मांग की है कि नया मास्टर प्लान शीघ्र लागू किया जाए या मिक्स लैंड यूज की अनुमति दी जाए।
21 वर्षों से नया मास्टर प्लान लागू नहीं होने के कारण शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के साथ व्यावसायिक गतिविधियां आवासीय क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे व्यावसायिक दरों पर संपत्ति कर, बिजली शुल्क और लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर रहे हैं, फिर भी कार्रवाई के नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
व्यापारिक गतिविधियां बंद होने से लाखों व्यापारियों और कर्मचारियों के रोजगार पर संकट आने के साथ शासन के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
व्यापारियों की मांग है कि जब तक कोई नया कानून या समाधान नहीं आता, तब तक आवासीय भूखंडों पर संचालित व्यवसायों के खिलाफ कार्रवाई रोकने पर विचार किया जाए।
#Bhopal #BhopalNews #BhopalTraders #MasterPlan #BhopalMasterPlan MadhyaPradesh BhopalUpdate
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2026