दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 44 लीटर से अधिक शराब बरामद कर 7 को किया गिरफ्तार
दरभंगा में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। तिलकेश्वर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुघराईन गांव में छापेमारी कर 28.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में अन्नू कुमार राय, बुधन रजक और पांडव कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बड़गांव थाना पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलराम...