हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि अनुसूचित वर्ग से होने के कारण मंच का शुद्धिकरण कराया गया। वहीं बीजेपी ने इन आरोपों से किनारा करते हुए कहा कि यज्ञ से उसका कोई संबंध नहीं था। अब मामले में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश पांडे के दावे से नया मोड़ आ गया है। उनका कहना है कि शुद्धिकरण यज्ञ में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए थे और इसे किसी जाति विशेष के विरोध से जोड़ना सही नहीं है। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि यज्ञ में नंद किशोर आर्य, मोहित कुमार आर्य, अंकित पाल और विनोद कुमार आर्य समेत कई लोग शामिल थे, जिन्हें संगठन अनुसूचित वर्ग से जुड़ा हुआ बता रहा है। गिरीश पांडे ने कहा कि संगठन में सभी वर्गों का समावेश है और यज्ञ का उद्देश्य किसी जाति का विरोध नहीं था। इस दावे के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण को लेकर चल रही राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस, बीजेपी और आयोजक संगठन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #NainitalNews #RamleelaMaidan #MallikarjunKharge #Congress #BJP #ShriRamSena #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #SocialJustice #CastePolitics #ReligiousPolitics #HinduOrganizations #Sanatan #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews